मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में आज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में आज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखण्‍ड, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ, झारखण्‍ड, ओडिशा और बिहार में मध्‍यम बारिश की सम्‍भावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि कल तक झारखण्‍ड, ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ, बिहार और मध्‍य प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्‍की बारिश की भी सम्‍भावना है। तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की गई है। जबकि दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म और शुष्‍क रहेगा।

ओडिशा के कई क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज वर्षा हुई। मौसम विभाग ने वर्षा के दौरान बिजली गिरने से बचने के लिए लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर रहने की सलाह दी है।

Related posts

Leave a Comment