मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और केरल में कल तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया

दक्षिण तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में कल तक छिटपुट स्‍थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिल‍गित – बाल्‍तिस्‍तान और मुजफ्फराबाद में कुछ स्‍थानों पर मध्‍यम बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब और हरियाणा में कुछ स्‍थानों पर अगले चार दिन तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी कल तक घने कोहरा छाया रह सकता है। मध्‍य प्रदेश में कल से कई स्‍थानों पर तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। उत्‍तर-पश्चिमी भारत के कई हिस्‍सों में रात का तापमान दो डिग्री तक बढ़ने की सम्‍भावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिन में देश के अन्‍य हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

Related posts

Leave a Comment