तेलंगाना में हैदराबाद और अन्य जिलों में आने वाले चार दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। हैदराबाद में मौसम विभाग ने बताया है कि हैदराबाद और पडोसी जिलों-संगारेड्डी, मेदचल-मलकाजगिरी और मेदक में मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है। तेलंगाना के उत्तरी जिलों आदिलाबाद, कुमारमभीम, आसिफाबाद, निर्मल, निजामाबाद, जगतियाल, मुलुगू और पेडापल्ली में भी आगामी दिनों में तेज वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि भारी बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने और आंधी चलने की भी संभावना है। तेलंगाना में हैदराबाद समेत 33 में से 20 जिलों में कम वर्षा हुई है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...