मौसम विभाग ने केरल में आज इडुक्की, कासरगोड और कन्नूर जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने केरल में आज इडुक्की, कासरगोड और कन्नूर जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

केरल में मौसम विभाग ने आज इडुक्की, कासरगोड और कन्नूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के नौ अन्‍य जिलों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच राज्य के कई हिस्सों में कल रात भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने कहा कि आज केरल तट और लक्षद्वीप के पास 40 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment