मोहाली टेस्ट क्रिकेट मैच में श्रीलंका की पूरी पारी 174 रन पर सिमट गई। मैच के तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका पर चार सौ रन की बढत बना ली है।
पहली पारी में नाबाद 175 रन बनाने वाले रविन्द्र जडेजा ने 41 रन देकर पांच विकेट भी लिये। अश्विन और बुमराह दोनों ने दो-दो विकेट लिये।
भारत ने अपनी पहली पारी कल आठ विकेट पर पांच सौ 74 रन पर घोषित कर दी थी।