मेघालय में पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित कांग्रेस के 18 में से 12 विधायकों के कल तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही अब तृणमूल कांग्रेस राज्य का प्रमुख विपक्षी दल बन गया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकुल संगमा पार्टी में कथित रूप से दरकिनार किए जाने से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से नाराज थे। उन्होंने लोकसभा सांसद विंसेंट एच. पाला को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की थी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस अपना विस्तार करने और राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है।
Related posts
-
धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में एक... -
FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में... -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत...