अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और अपनी विदेश नीति के हितों को देखते हुए चीन की 12 कंपनियों समेत 27 विदेशी कंपनियों को काली सूची में डाल दिया है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना एम. राइमोंडो ने कहा कि वैश्विक व्यापार और वाणिज्य जगत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये जोखिमों का नहीं बल्कि शांति, समृद्धि और अच्छे वेतन वाली नौकरियों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी प्रौद्योगिकी के चीन तक पहुंचने पर रोक लगेगी।
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों को देखते हुए चीन की 12 कंपनियों सहित 27 विदेशी कंपनियों को काली सूची में डाला