मियामी ओपन टेनिस में भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डन की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी पुरुष डबल्स के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में उन्होंने स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और अर्जेंटीना के होरेसियो ज़ेबालोस की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को लगातार सेट में 6-1, 6-4 से पराजित किया। कल फाइनल में भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त अमरीका के ऑस्टिन क्राजिसेक और क्रोएशिया के इवान डोडिग की जोड़ी से होगा। रोहन बोपन्ना अपने 14वें एटीपी मास्टर्स थाउजेंड के फाइनल में उतरेंगे। वे अब तक डबल्स में 25 खिताबी मुकाबला जीत चुके हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...