भारत और एशियाई विकास बैंक ने 13 राज्यों के शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखरेख को मजबूत और बेहतर करने के लिए तीस करोड डॉलर ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
ये राज्य हैं-आंध्रप्रदेश, असम, छत्तीसगढ, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल।
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इससे पांच करोड दस लाख झुग्गी-झोपडी बस्तियों सहित 25 करोड साठ लाख शहरी निवासियों को लाभ होगा। आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और भारत में एशियाई विकास बैंक के निदेशक ताकियो कोनिशी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।