माले अग्नि दुर्घटना में प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता दी जा रही है: विदेश मंत्रालय

माले अग्नि दुर्घटना में प्रभावित भारतीयों को हरसंभव सहायता दी जा रही है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालदीव में भारतीय उच्चायोग माले अग्नि दुर्घटना में प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि मालदीव ने दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है और मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मृतकों की पहचान होने के बाद ही दुर्घटना में भारतीय हताहतों के बारे में सूचना दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में एक भवन में आग लगने की घटना के संकेत मिले है और मालदीव की सरकार ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये है।

मालदीव की राजधानी माले में आज आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई

मालदीव की राजधानी माले में आज आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। इनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने हादसे में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है। भारतीय उच्चायोग ने सहायता के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- 9 6 0 7 3 6 1 4 5 2; 9 6 0 7 7 9 0 7 0 1

प्रारंभिक खबरों के अनुसार आग एक इमारत के भूतल पर वाहन मरम्मत गैरेज में लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Related posts

Leave a Comment