केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 4पीएम एक्यूआई बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 260 दर्ज किया गया। 10.11.2022 की सुबह से एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है और सीपीसीबी के 4पीएम बुलेटिन के अनुसार, यह 295 के स्तर पर था।
एनसीआर और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता परिदृश्य में बदलाव पर पूरी नजर रख रहा है और इस क्रम में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) पर आयोग की उप समिति उचित फैसला लेने के लिए हालात की व्यापक समीक्षा के उद्देश्य से कल एक बैठक बुलाएगी।
CAQM दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक संस्थानों की विशेषज्ञता को उपयोग करेगा
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के खतरे की रोकथाम, नियंत्रण और न्यूनतम करने के उद्देश्य से संयुक्त तथा एक साथ काम करने के दृष्टिकोण के साथ वायु प्रदूषण के क्षेत्र में काम कर रहे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों की तकनीक/ शैक्षणिक विशेषज्ञता के दोहन का फैसला किया है।