महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यू.पी. वॉरियर्स को हरा दिया। बैंगलोर ने एक सौ 58 रन का लक्ष्य दिया था, जवाब में यू.पी. वॉरियर्स की टीम निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर एक सौ 55 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में आज गुजरात जायंट्स का सामना मुम्बई इंडियंस से होगा। यह मैच बैंग्लुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
महिला प्रीमियर क्रिकेट-लीगः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वॉरियर्स को दो रनों से हराया