महाराष्‍ट्र ब्‍लॉकचेन प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल कर शैक्षणिक दस्‍तावेजों को जारी करने वाला देश का पहला राज्‍य बना

महाराष्‍ट्र ब्‍लॉकचेन प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल कर शैक्षणिक दस्‍तावेजों को जारी करने वाला देश का पहला राज्‍य बन गया है। इस प्रौद्योगिकी के माध्‍यम से दस लाख डिप्‍लोमा सर्टिफिकेट जारी किये जायेंगे।

महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास मंडल ने छात्रों को ब्लॉक चेन तकनीक पर आधारित प्रमाण-पत्र जारी करने का निर्णय लिया है। राज्य के कौशल विकास मंत्री नबाव मलिक ने कहा, सिंगापूर, माल्टा तथा बहारीन में यह तकनीक का उपयोग किया जा रहा है तथा दुनिया सबसे बड़ा उपभोक्ता होगा। तकनीकी आपूर्तिकर्ता लेगिट डॉक के सीईओ नील ने कहा हर विद्यार्थी को सर्टिफिकेट लेजिट डॉक झिप फाइल डिजिटल रुप में भेजा जाएगा जिसमें ओरिजिनल डिप्लोमा सर्टिफिकेट एवं उसकी ब्लॉकचेन प्रूफ फाइल होगी। दुनिया के किसी भी कोने से केवल 10 सेकेंड में इसकी सत्यता जाँची जा सकती है तथा इसमें कोई मानवी हस्तक्षेप नही रहेगा।

Related posts

Leave a Comment