महाराष्ट्र के नासिक जिले में 30 लोगों में डेल्टा वेरियंट संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह संक्रमण डेल्टा प्लस से हलका है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में इस संक्रमण से ग्रसित लोगों की संख्या 56 हो गई है। महाराष्ट्र के नासिक से कुल 155 नमूने परीक्षण के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए थे और उनमें से 26 मरीज डेल्टा पॉजीटीव पाए गए। इनमें से दो मरीज नासिक शहर से हैं तथा अन्य मरीज ग्रामीण इलाकों से हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिन्नर, निफाड, नांदगांव और चांदवड़ तालुकों में डेल्टा के मरीज पाए गए है। इसलिए नासिक के जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। इस बीच, कोरोना पर राज्यस्तरीय एक्शन फोर्सने कहा है कि राज्य के अन्य जिलों की तुलना में उन सभी 11 जिलों में टीकाकरण की दर बहुत कम है, जहां तीसरे स्तर के कोविड प्रतिबंध लागू हैं। इसलिए फोर्स ने सिफारिश की है कि इन सभी 11 जिलों में 70% टीकाकरण पुरा होने तक प्रतिबंध बनाए रखे जाए।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...