बिहार सरकार ने कोविड प्रतिबंधों में और ढील देते हुए आज से स्कूल, दुकान, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल्स को दोबारा खोलने का फैसला किया है। राज्य में आज से सभी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल जाएंगे। शॉपिंग मॉल को एक दिन के अंतराल पर खोलने की अनुमति दी गई है। सिनेमा हॉल भी 50 प्रतिशत दर्शक के साथ खुल जाएंगे। व्यापारिक गतिविधियां शाम सात बजे तक ही निपटाए जा सकेंगे। सार्वजनिक वाहनों पर एक किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा और शत-प्रतिशत क्षमता के साथ अब वाहनों का प्रचालन शुरू कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों के आयोजन पर प्रतिबंध जारी रहेगा है और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे। नाइट कर्फ्यू रात्रि नौ बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...