महाराष्ट्र सरकार ने एक मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराने के लिए गढ़चिरौली जिले के पुलिस बल को 51 लाख रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है। मारे गये नक्सलियों में केंद्रीय नक्सली समिति के सदस्य मिलिंद तेलतुम्बडे शामिल है। राज्य सरकार में गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री एकनाथ शिंदे ने कल यह घोषणा की। पुलिस बल तथा विशेष कमांडो बल सी-60 के जवानों को दी जा रही सुविधाएं बढ़ाने के लिए इस इनामी राशि का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से बातचीत के बाद पुलिस बल की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कल गढचिरौली पुलिस और सी-60 बल के जवानों को सम्मानित करते हुए 26 नक्सलिओं का सफाया करने पर उन्हें बधाई दी।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...