महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात से बागवानी और रबी की फसलों को भारी नुकसान

महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात से बागवानी और रबी की फसलों को भारी नुकसान

महाराष्ट्र में कोंकण, विदर्भ और मराठवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में पिछले दो दिन से जारी बेमौसम बरसात से बागवानी और रबी की फसलों– प्याज, गेहूं, अंगूर, मूंगफली के साथ काजू को भी भारी नुकसान पहुंचा है। राज्य के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है।

कुछ जगहों पर बिजली गिरने से जान-माल के नुकसान की ख़बर भी है। मराठवाड़ा क्षेत्र में बिजली गिरने से तीन लोगों और 27 पशुओं की मौत हो गई। राज्य के कृषिमंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि किसानों को मदद पहुंचाने के बारे में अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले छह महीने के दौरान पांचवीं बार बे-मौसम वर्षा हुई है।

Related posts

Leave a Comment