महाराष्ट्र में बाढ़ की आशंका वाले जिलों में राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल की 17 टीमें तैनात की गई

महाराष्ट्र में बाढ़ की आशंका वाले जिलों में राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल की 17 टीमें तैनात की गई

महाराष्ट्र में बाढ़ की आशंका वाले जिलों में राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल की 17 टीमें तैनात की गई है। राज्य में 73 अस्थायी आश्रय केंद्र बनाए गए हैं और अब तक 11 हजार 836 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

कोंकण के रत्नागिरी जिले में पिछले 24 घंटों में 31 दशमलव 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है और जगबुडी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। भूस्खलन के कारण, मुंबई-गोवा राजमार्ग पर परशुराम घाट पर सुरक्षा कारणों से भारी वाहनों की आवाजाही पर 30 जुलाई तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिले में एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात की गई है।

विदर्भ क्षेत्र में, चंद्रपुर जिले में पिछले 24 घंटों में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वर्धा नदी का जलस्तर कम हो गया है। चंद्रपुर जिले के इरई बांध में पानी का बहाव कम हो गया है।

गढ़चिरौली जिले में पिछले 24 घंटों में औसतन 16 मिलीमीटर बारिश हुई है और जिले में वैनगंगा, प्राणहिता और वर्धा नदियाँ खतरे के निशान के करीब बह रही हैं जबकि गोदावरी नदी और इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिले के 10 हजार 606 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

नासिक में एनडीआरएफ की एक टीम और एसडीआरएफ की दो टीमों को तलाश और बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया है।

Related posts

Leave a Comment