महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से नागपुर में शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमण्डल ने नये भ्रष्टाचार रोधी लोकायुक्त अधिनियम को को लागू करने के विधेयक को मंजूरी दी। पहली बार मुख्यमंत्री और विधायक लोकायुक्त के अंतर्गत आयेंगे। मुख्यमंत्री ने कल उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
समाज सुधारक अन्ना हजारे की अध्यक्षता में भाजपा-शिवसेना सरकार के दौरान लोकायुक्त के लिए एक समिति का गठन किया गया था। देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि राज्य सरकार ने समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।