केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा ज़िले के नगमर्ग वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आज एक आतंकी ठिकाने का पता लगाया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि इस इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सेना की 26-असम राइफल इकाई ने तलाश अभियान चलाया था, जिसमें इस ठिकाने का पता चला।
तलाशी के दौरान दस यूबीजीएल राउंड और चीन में निर्मित दो ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी। कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।