खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक चैंपियनशिप के पदक विजेताओं से मुलाकात की

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक चैंपियनशिप के पदक विजेताओं से मुलाकात की

युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विश्व अंडर-20 एथलेटिक चैंपियनशिप के पदक विजेताओं से मुलाकात की। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, इससे पता चलता है कि भारत और बेहतर कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

आप भारत का भविष्‍य हैं और भारत सरकार की ओर से हम सब का प्रयास रहेगा कि आपकी ट्रेनिंग में कोई कमी न आए, आपकी सुविधाओं में कोई कमी न आए, इसलिए आपसे बातचीत करके, खुले मन से बातचीत करके भी ग्रासरूट लेवल की फीडबैक लेकर, क्‍या परेशानी खिलाड़ी को आती है, क्‍या सुधार किया जा सकता है, हमने पांच-छह वर्षों में कुछ करने का प्रयास किया है। टॉप्‍स स्‍कीम्‍स को चलाया है। एलीड एथलीट को देश-विदेश में ट्रेनिंग दी है। बहुत सारे एथलीट को तो तीन-तीन सौ, चार-चार सौ दिन विदेशों में ट्रेनिंग मिली, एक-एक हजार दिन देश के अंदर ट्रेनिंग मिली।

Related posts

Leave a Comment