महाराष्ट्र: मुंबई में खसरे के मामलों में वृद्धि के साथ, राज्य सरकार उन बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने की योजना बना रही है, जिनका अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है। महाराष्ट्र राज्य निगरानी अधिकारी, डॉ. प्रदीप अवारे ने बताया कि कुछ बच्चों को टीका नहीं लगने के कारण वे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
खसरे का प्रसार कोविड की तुलना में अधिक है। कोविड में एक संक्रमित व्यक्ति 3-4 व्यक्तियों को संक्रमित करता है, लेकिन खसरे में आर-नॉट अधिक गंभीर है क्योंकि यह 12 से 15 व्यक्तियों को संक्रमित कर सकता है। आर-नॉट ऐसा आकलन है जिसकी गणना संचारी रोगों के लिए की जा सकती है।
इस बीच, मुंबई में, कल खसरे के आठ नए मामलों का पता चला। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि केवल मुंबई में खसरे से 13 बच्चों की मौत हुई है।