मध्य प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अगले आदेश तक आज रात से कर्फ्यू लगा

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्‍य में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अगले आदेश तक आज रात से कर्फ्यू लगा दिया है। र‍ात्रि कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम लोगों को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय में कोरोना संक्रमण नियंत्रण और टीकाकरण की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना टीकाकरण की दर में कमी आई है, जिलों के प्रभारी अधिकारी इस पर विशेष ध्यान देकर कार्य करना सुनिश्चित करें।

Related posts

Leave a Comment