मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखों के कारखाने में विस्फोट से मृतकों की संख्या बढकर 11 हो गई है। 150 से अधिक लोग घायल हैं। उपचार के बाद 48 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने कारखाने के मालिक राजेश अग्रवाल और उसके भाई सोमेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव ने कल भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। वे आज हरदा जाएंगे और हालात का जायजा लेंगे। उन्होंने पूरे राज्य में पटाखा कारखानों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिये हैं।
यहां की जो भी आर्डिनेंस फैक्ट्री हो, फायर फैक्ट्री हो, या जिस प्रकार से जहां ऐसी संभावना रहती है उन सब पर प्रिडिक्शन रिपोर्ट मांगी है और मैं स्वयं विधानसभा के बाद उधर जाने वाला हूं। एक बार मौके पेजा कर के, देख कर के जाऊंगा। मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं उसके बाद बताएंगे। हंडरेडपर्सेंट करेंगे, कडी कार्यवाही करेंगे और कार्यवाही ऐसे करेंगे कि उनको भी याद रहे।
