मणिपुर उच्च न्यायालय ने राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के कल होने वाले मतदान में हइरोक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी युवा मतदाताओं की जन्मतिथि का सत्यापन करने के निर्देश दिये हैं। मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार हइरोक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी युवा मतदाताओं की जन्मतिथि सत्यापन के पूरे इंतजाम कर लिये गये हैं।
हइरोक विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर अलग से सत्यापन काउंटर बनाये जायेंगे और ऐसे मतदाताओं को वोट डालने से पहले अपनी आयु या जन्मतिथि प्रमाणित करने वाले वैध दस्तावेज दिखने होंगे।
कल ही पांच विधानसभा क्षेत्रों के बारह मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया जायेगा। राज्य सरकार ने इन मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है।