मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए

मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के पांच विधायक सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल हो गए

मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड के पांच विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने इन पांच विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया। प्रदेश में अब जनता दल यूनाइटेड के मुहम्मद अब्दुल नासिर एकमात्र विधायक बचे हैं।

Hon’ble Speaker of the Manipur LA accepted the merger of the 5 JD(U) MLAs to BJP namely Kh.Joykishan Singh, Ngursanglur Sanate, Md. Achab Uddin, Thangjam Arunkumar, & L.M. Khaute.

Welcome to the BJP family!! @narendramodi @JPNadda @sambitswaraj @NBirenSingh @AShardaDevi pic.twitter.com/AthKHo3llC

— BJP Manipur (@BJP4Manipur) September 2, 2022

विधायकों ने बिहार में नीतीश कुमार के भाजपा का साथ छोड़कर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद यह कदम उठाया है।

मणिपुर में जनता दल यूनाइटेड ने इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव में 38 सीटों में से छह पर जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी ने 60 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 32 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश “जनता दल यूनाइटेड -मुक्त” हो गए हैं।

Related posts

Leave a Comment