तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता और संदेशखाली मामले के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को आज कोलकाता की बशीरहाट अदालत में पेश किया गया। अदालत आज उसकी गिरफ्तारी के मामले में आदेश जारी करेगी। इससे पहले, उच्च न्यायालय ने शेख शाहजहां को आज सवा चार बजे तक के लिए सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था।
लगभग दो महीने तक फरार रहने के बाद शेख शाहजहां को पश्चिम बंगाल पुलिस ने 29 फरवरी को गिरफ्तार किया था। शेख शाहजहां पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमले के अलावा, निदेशालय को राशन घोटाले, ज़मीन हड़पने और धन उगाही के भी आरोप हैं।