मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहां पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से छिटपुट हिंसक घटनाएं हो रही हैं। अमित शाह ने पिछले महीने मणिपुर का दौरा किया था और राज्य में शांति बहाली के लिए विभिन्न वर्ग के लोगों से मुलाकात की थी। मणिपुर प्रवास के दौरान अमित शाह ने कहा था कि अभियान स्थगित करने के समझौते के किसी भी तरह के उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि जिनके पास हथियार हैं वे उन्हें पुलिस को सौंप दें।
मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई