भारत से 186 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस कल रात बांग्लादेश पहुंची

भारत से 186 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस कल रात बांग्लादेश पहुंची

भारत से 186 टन मेडिकल ऑक्सीजन लेकर ऑक्सीजन एक्सप्रेस कल रात बांग्लादेश पहुंची। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला से मंगलवार सुबह रवाना हुई रेलगाडी कल रात बेनापोल स्टेशन पहुंची।

बांग्लादेश के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 24 जुलाई को टाटानगर से बांग्लादेश भेजी गई थी।

अब तक भारत से बांग्लादेश को रेल मार्ग से कुल एक हजार 402 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्‍सीजन की आपूर्ति की जा चुकी है। इसके अलावा, ईद की छुट्टियों के दौरान, भारत ने बेनापोल के रास्‍ते बांग्लादेश को 180 टन से अधिक ऑक्‍सीजन की आपूर्ति की।

इससे पहले, रेल मंत्रालय ने कहा था कि भारत अपने यहां महामारी की स्थिति में सुधार के साथ-साथ पड़ोस में अपने निकटतम सहयोगियों के साथ चिकित्सा आपूर्ति को साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

Leave a Comment