अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च फेल: तीसरे स्टेज में तकनीकी गड़बड़ी के चलते पूरा नहीं हुआ इसरो का मिशन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- (ISRO) ने आज भू-पर्यवेक्षी उपग्रह जीआईसैट-1 प्रक्षेपित किया। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्‍द्र से सुबह पांच बचकर 43 मिनट पर जीएसएलवी- एफ10 रॉकेट से उपग्रह प्रक्षेपित किया गया। इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण का पहला और दूसरा चरण सामान्‍य रहा। लेकिन क्रायो‍जनिक चरण का प्रक्षेपण तकनीकी व्‍यवधान के कारण नहीं हो सका। इसरो अध्‍यक्ष के. सिवन ने बताया कि मिशन लक्ष्‍य के अनुरूप संपन्‍न नहीं हुआ।

Spoke to Chairman #ISRO, Dr K.Sivan and discussed in detail. The first two stages went off fine, only after that there was a difficulty in cryogenic upper stage ignition. The mission can be re-scheduled some time again. https://t.co/U5C0wTEHHv

— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) August 12, 2021

केन्‍द्रीय मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने इसरो प्रमुख से विस्‍तार से बातचीत की। डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि प्रक्षेपण में पहले और दूसरे चरण के बाद बाधा आई। उन्‍होंने कहा कि कुछ समय बाद यह मिशन फिर निर्धारित किया जा सकता है।

Related posts

Leave a Comment