सरकार ने अमेरिका की ओर से जताई गई सुरक्षा चिंताओं पर विचार के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि अमेरिका ने संगठित अपराध गिरोहों और आतंकवादियों के बीच साठ-गाँठ के बारे में कुछ सूचना भारत सरकार के साथ साझा की है। उन्होंने बताया कि द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग पर अमेरिका के साथ चर्चा के दौरान बताया गया कि भारत इन सूचनाओं को गंभीरता से लेता है। उन्होंने बताया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाली ऐसी सूचनाओं पर संबंधित विभाग पहले से ही ध्यान दे रहे हैं। अरिंदम बागची ने कहा कि जांच समिति की रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...