भारतीय आवास परियोजना के चौथे चरण के हिस्से के रूप में भारत श्रीलंका के वृक्षारोपण क्षेत्रों में 10,000 घरों का निर्माण करेगा

भारतीय आवास परियोजना के चौथे चरण के हिस्से के रूप में भारत श्रीलंका के वृक्षारोपण क्षेत्रों में 10,000 घरों का निर्माण करेगा

भारतीय उच्चायोग ने भारतीय आवास परियोजना के चौथे चरण के हिस्से के रूप में श्रीलंका के वृक्षारोपण क्षेत्रों में 10,000 घरों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए हैं। कल हुए समझौतों में कार्यान्वयन एजेंसियों के रूप में श्रीलंका के राष्ट्रीय आवास विकास प्राधिकरण -एनएचडीए और राज्य इंजीनियरिंग निगम -एसईसी शामिल थे। उच्चायोग में विकास सहयोग के परामर्शदाता, एल्डोस मैथ्यू पुन्नूस, और श्रीलंका की तरफ से रत्नासिरी कालूपहाना और कंकनमलागे अजंता जनक ने इन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

परियोजना का चौथा चरण श्रीलंका के 11 जिलों और 6 प्रांतों में फैला है, जो भारतीय आवास परियोजना के तहत 60,000 घर बनाने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। शुरुआती चरण में उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में 46 हजार घरों का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। जबकि तीसरे चरण में वृक्षारोपण क्षेत्रों में 4000 घरों का निर्माण हुआ, जो लगभग पूरा हो चुका है।

श्रीलंका के साथ भारत के जन-केंद्रित विकास सहयोग में आवास एक केंद्र बिंदु के रूप में खड़ा है। भारतीय आवास परियोजना को लागू करते हुए श्रीलंका के 25 जिलों में अतिरिक्त 2,400 घरों पर भी काम चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment