भारत सरकार दो लापता भारतीय नागरिकों की तलाश के सिलसिले में लगातार केन्या सरकार के संपर्क में

भारत सरकार दो लापता भारतीय नागरिकों की तलाश के सिलसिले में लगातार केन्या सरकार के संपर्क में

भारत सरकार दो लापता भारतीय नागरिकों मोहम्मद जैद समी किदवई और जुल्फिकार अहमद खान की तलाश के सिलसिले में लगातार केन्या सरकार के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि नैरोबी में भारतीय उच्चायुक्त नामग्या खाम्पा ने कल केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो से मुलाकात की और इस मामले में भारत की चिंता से अवगत कराया। उऩ्होंने राष्ट्रपति रूटो से मामले में जांच तेज करने का भी अनुरोध किया।

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि उच्चायोग दोनों व्यक्तियों के परिवारों के संपर्क में है और उनकी मदद कर रहा है।

केन्या पुलिस की आंतरिक मामलों की इकाई इस मामले की जांच कर रही है। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों व्यक्तियों का अपहरण किये जाने से संबंधित विशेष परिस्थितियां और उसके बाद जानकारी का अभाव परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है इस मामले में विस्तार से जांच की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment