विश्व में कोविड वैक्सीन के कुल उत्पादन का तीन चौथाई उत्पादन विश्व व्यापार संगठन के पांच सदस्य देशों में हुआ है। संगठन की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो इवियला ने कहा है कि इस वर्ष की वैक्सीन का लगभग 75 प्रतिशत उत्पादन भारत, जर्मनी, अमरीका, फ्रांस और चीन में हुआ है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन का उत्पादन पूरी तरह केन्द्रीकृत बना हुआ है। वे कल कोविड वैक्सीन की एकसमान पहुंच को बढ़ावा देने के लिए वैक्सीन उत्पादन का विस्तार विषय पर एक उच्चस्तरीय संवाद को संबोधित कर रही थीं। ओकोंजो इवियला ने कहा कि वैक्सीन की असमान पहुंच ही वैश्विक अर्थव्यवस्था के संतुलित रूप से बहाल न होने का प्रमुख कारण है। इसी की वजह से विकसित देशों की अर्थव्यवस्था जल्दी बहाल हो रही है जबकि अन्य देश काफी पीछे हैं।
Related posts
सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की। दोनों...
उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य और...