भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक 16 मई को ब्रुसेल्स में

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक 16 मई को ब्रुसेल्स में

भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद की पहली मंत्रिस्तरीय बैठक 16 मई को ब्रुसेल्स में आयोजित की जाएगी। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से विदेश, वाणिज्य और उद्योग तथा संचार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रियों द्वारा की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पिछले वर्ष अप्रैल में भारत आईं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद का शुभारंभ किया था। दोनों नेताओं ने परिषद के तहत तीन कार्यकारी समूहों की स्थापना की।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि दोनों पक्षों ने विभिन्‍न स्‍तरों पर कार्यकारी समूहों के भीतर निरंतर संपर्क बनाए रखा है। ब्रसेल्स में मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए तीन कार्यकारी समूहों की बैठकें भी हुई हैं।

Related posts

Leave a Comment