अमेरिका के थिंक टैंक ब्रूकिंग्स इन्स्टीट्यूशन ने कहा है कि भारत में पुनर्वितरण पर सरकार की मजबूत नीतियों के कारण अत्यधिक गरीबी का उन्मूलन करने में मदद मिली है। संस्थान ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इन नीतियों से पिछले दशक में भारत में मजबूत समग्र विकास भी हुआ है।
रिपोर्ट में शौचालय निर्माण के लिए राष्ट्रीय मिशन, सभी को बिजली सुनिश्चित कराने के प्रयास, आधुनिक रसोई ईधन और नल से जल का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अत्यधिक गरीबी का उन्मूलन उत्साहवर्धक घटनाक्रम है जिससे वैश्विक स्तर पर गरीबी दर पर सकारात्मक प्रभाव पडेगा।