भारत में कोयला उत्‍पादन में अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक 16 प्रतिशत की बढोत्‍तरी

भारत में कोयला घरेलू उत्‍पादन में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ोत्‍तरी देखी गई है। यह 2019-20 में 730 मिलियन टन से बढ़कर 2021-22 में 778 मिलियन टन हो गया है जिसके साथ इसका उत्‍पादन छह दशमलव चार सात प्रतिशत बढ़ गया है। वर्तमान वित्‍तीय वर्ष में कोयला उत्‍पादन में वृद्धि हुई है और देश में पिछले वर्षों की तुलना में अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक 698 मिलियन टन उत्‍पादन के साथ इसमें 16 प्रतिशत प्रभावशाली बढ़त दर्ज की गई है। इस दौरान कोल इंडिया लिमिटेड का उत्‍पादन 15 प्रतिशत बढ़ने के साथ 478 मिलियन टन से 550 मिलियन टन हो गया है। घरेलू कोयला उत्‍पादन में बढ़ोत्‍तरी से देश को ऊर्जा खपत के कारण लगातार बढ़ रहे कोयले की मांग की पूर्ति करने के लिए बड़े स्‍तर पर आयात को कम करने में मदद मिली है।

कोयला मंत्रालय ने वित्‍तीय वर्ष 2025 के लिए उत्‍पादन लक्ष्‍य एक दशमलव तीन एक बिलियन टन और इसी तरह 2030 के लिए एक दशमलव पांच बिलियन टन निर्धारित किया है। मंत्रालय नए कोयला खान को शुरू करने और चालू खानों में उत्‍पादन बढ़ाने के लिए विभिन्‍न राज्‍य सरकार और केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से काम रहा है।

Related posts

Leave a Comment