भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति रक्षकों के साथ हुए अपराधों पर सजा सुनिश्चित करने की मांग की

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति रक्षकों के साथ हुए अपराधों पर सजा सुनिश्चित करने की मांग की

भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति रक्षकों के साथ हुए अपराधों पर सजा सुनिश्चित करने की मांग की है। भारत ने कहा है कि शांति रक्षा मिशनों की सफलता के लिए जवाबदेही तय करना रणनीतिक रूप से आवश्‍यक है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स की एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक को संबोधित करते हुए भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि शांति रक्षकों को खतरनाक इलाकों में सेवा देते हुए गंभीर खतरों का सामना करना पड़ता है, लेकिन उनके साथ होने वाले अधिकांश अपराधों के लिए सजा सुनिश्चित नहीं हो पाती। पिछले 70 वर्षों में भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति मिशनों के लिए तीन लाख से अधिक शांति रक्षक भेजे हैं। इस मिशन के लिए भारत का योगदान सबसे बड़ा है।

Related posts

Leave a Comment