भारत ने धर्मशाला में तीसरे टी -20 मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर श्रृंखला तीन-शून्य से जीती

भारत ने श्रीलंका से तीन टी-20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला तीन- शून्‍य से जीत ली है। कल रात धर्मशाला में तीसरे और अंतिम मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए कप्‍तान डासुन शनाका के 74 रन की बदौलत 146 रन बनाये। जवाब में, भारत ने चार विकेट खोकर 17वें ओवर में लक्ष्‍य प्राप्त कर लिया।

Related posts

Leave a Comment