भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराये जाने के खिलाफ विश्वसनीय और ठोस कार्रवाई करनी होगी। पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाये जाने के वित्तीय कार्रवाई कार्यबल के निर्णय पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि कार्यबल की छानबीन और फैसले से पाकिस्तान को मुम्बई आतंकी हमले में शामिल आतंकियों सहित अन्य कुख्यात आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बाध्य किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि पाकिस्तान अपने धन-शोधन और आतंकवाद रोधी तंत्र में और सुधार के लिए एशिया प्रशांत समूह के साथ काम करता रहेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...