भारत ने उपराष्‍ट्रपति की अरूणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन की आपत्ति खारिज की

भारत ने उपराष्‍ट्रपति की अरूणाचल प्रदेश यात्रा पर चीन की आपत्ति खारिज की

भारत ने उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के हाल ही के अरूणाचल प्रदेश दौरे पर चीन की गई आपत्ति को दृढता से खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्‍न अंग है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिन्‍दम बागची ने कहा कि भारतीय नेता नियमित रूप से देश के अन्‍य राज्‍यों की तरह अरूणाचल प्रदेश का भी दौरा करते हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय नेताओं के अरूणाचल दौरे पर चीन की टिप्‍पणी अनुचित है। अरिन्‍दम बागची ने कहा कि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी सेक्‍टर में वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा स्थिति चीन के एकतरफा प्रयास के कारण पैदा हुई है और यह यथास्थिति बनाए रखने के आपसी समझौते का उल्‍लंघन है।

Related posts

Leave a Comment