भारत ने श्रीलंका में चल रही अपनी अनुदान परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता में महत्‍वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की

भारत ने श्रीलंका में चल रही अपनी अनुदान परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता में महत्‍वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की

भारत ने श्रीलंका में चल रही अपनी अनुदान परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता में महत्‍वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की है। भारत-श्रीलंका उच्‍च प्रभाव समुदायिक विकास परियोजना संरचना के अंतर्गत जारी 9 परियोजनाओं के लिए आबंटन 50 प्रतिशत तक बढ़ाकर लगभग 300 करोड श्रीलंकाई रूपये तक कर दिया गया है। ये परियोजनाएं शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य और कृषि जैसे विभिन्‍न क्षेत्रों से सम्‍बंधित हैं।

भारत सरकार पहले ही उच्‍च प्रभाव समुदायिक विकास परियोजना सरंचना के अंतर्गत 60 से अधिक परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है। इसके अलावा 20 और परियोजनाएं कार्यान्‍वयन के विभिन्‍न चरणों में है। गौरतलब है कि भारत ने इस वर्ष जनवरी में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर की श्रीलंका यात्रा के दौरान इस संरचना के अंतर्गत परियोजना सीमा और कुल वित्तीय निवेश को बढ़ाकर दुगुना कर दिया था।

Related posts

Leave a Comment