भारत ने उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के हाल ही के अरूणाचल प्रदेश दौरे पर चीन की गई आपत्ति को दृढता से खारिज कर दिया है। भारत ने कहा है कि अरूणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिन्दम बागची ने कहा कि भारतीय नेता नियमित रूप से देश के अन्य राज्यों की तरह अरूणाचल प्रदेश का भी दौरा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नेताओं के अरूणाचल दौरे पर चीन की टिप्पणी अनुचित है। अरिन्दम बागची ने कहा कि भारत-चीन सीमा के पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा स्थिति चीन के एकतरफा प्रयास के कारण पैदा हुई है और यह यथास्थिति बनाए रखने के आपसी समझौते का उल्लंघन है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...