वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत कौशल विकास और डिजीटलीकरण पर विशेष ध्यान दे रहा है, ताकि लोगों का जीवन अधिक सुगम तथा अर्थव्यवस्था को पारदर्शी और सुगठित बनाया जा सके। उन्होंने कहा है कि कुशल युवा शक्ति और विशाल घरेलू बाजार के कारण भारत विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता है। वाशिंगटन डीसी में स्प्रिंग मीटिंग-2023 के दौरान पीटरसन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल इकोनोमिक्स में एक कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि देश विनिर्माण क्षेत्र में आगे बढने के प्रयासों के साथ दीर्घकालिक विकास की ओर अग्रसर है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि जी-20 में भारत को सभी देशों को एक साथ लाने का अवसर मिला है, ताकि मध्यम और निम्न आय वाले देशों की ऋण संबंधी समस्या को सुलझाया जा सके। उन्होंने कहा कि बहुपक्षीय संस्थाएं कर्ज के बोझ से लदे देशों को तीन से पांच वर्ष में राहत देने का प्रस्ताव लेकर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता में ऋण संबंधी समस्याओं पर जानकारियों को साझा किया जाएगा और इस पर चर्चा भी होगी।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...