भारत कोरिया कारोबार भागीदारी फोरम की छठी बैठक आज नई दिल्ली में शुरू हुई। दक्षिण कोरिया और भारत के बीच 50 वर्षों के राजनयिक संबंध पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उद्योग और आंतरिक कारोबार संवर्धन विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह ने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध की महत्ता पर प्रकाश डाला। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया में चल रहे विभिन्न भू-राजनैतिक उतार-चढ़ाव के बीच दोनों देशों के कारोबारी संबंध मजबूत बने रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020 से अब तक कोरिया की कंपनियों ने भारत में पांच अरब 60 करोड डॉलर से अधिक का निवेश किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वर्ष 2030 तक यह बढ़कर 50 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रशासनिक सुधार किए गए हैं, ताकि कारोबार करना और अधिक सुविधाजनक हो सके।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...