भारत की वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार वन-आच्‍छादित क्षेत्र आठ लाख नौ हजार वर्ग किलोमीटर हो गया

भारत की वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार वन-आच्‍छादित क्षेत्र आठ लाख नौ हजार वर्ग किलोमीटर हो गया

भारत की वन स्थिति रिपोर्ट 2021 के अनुसार वन-आच्‍छादित क्षेत्र आठ लाख नौ हजार वर्ग किलोमीटर हो गया है जो कि देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24 प्रतिशत है। यह 2019 में हुए पिछले आकलन की तुलना में दो हजार 261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्शाता है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्‍यमंत्री अश्‍विनी कुमार चौबे ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्‍तर में यह बात कही। सरकार ने यह भी कहा कि देश की गैर-जीवाश्‍म ईंधन आधारित संचयी विघुत शक्ति की स्‍थापित क्षमता पिछले वर्ष दिसम्‍बर में 174 गीगावाट थी। उन्‍होंने कहा कि पेरिस समझौते के तहत भारत 2005 के स्तर से 2030 तक उत्‍सर्जन तीव्रता को 45 प्रतिशत तक कम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने बताया कि 34 राज्‍य और केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने जलवायु परिवर्तन पर राष्‍ट्रीय कार्य योजना के उददेश्‍यों के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की है।

Related posts

Leave a Comment