भारत और जॉर्डन के बीच रक्षा सहयोग पर दूसरी परामर्शदात्री बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित

भारत और जॉर्डन के बीच रक्षा सहयोग पर दूसरी परामर्शदात्री बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। दोनों देशों ने रक्षा संबंधों को बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सैन्य प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम, साइबर सुरक्षा, सैन्य अभ्यास, सैन्य चिकित्सा और क्षमता निर्माण सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभदायक क्षेत्रों में सहयोग बढाने के लिए रक्षा उद्योग और अनुसंधान एवं विकास में अपनी-अपनी क्षमताओं को साझा किया। जॉर्डन के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की।

Related posts

Leave a Comment