न्यूयॉर्क: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूनाइटेड नेशन हेडक्वार्टर में ‘प्रौद्योगिकी और शांति स्थापना’ पर यूनाइटेड नेशन सिक्योरिटी काउंसिल ओपन डिबेट की अध्यक्षता की।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत शांति स्थापना मिशन में यूनाइट अवेयर प्लेटफॉर्म के रोलआउट में संयुक्त राष्ट्र का समर्थन कर रहा है”।
भारत सरकार ने मार्च में यूनाइटेड नेशन पीसकीपिंग कर्मियों को 2,00,000 कोरोना की वैक्सीन दी। अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए भारत के दृष्टिकोण में शांति स्थापना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
