भारत और एशियाई विकास बैंक ने तमिलनाडु में शहरी गरीबों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और एशियाई विकास बैंक ने तमिलनाडु में शहरी गरीबों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और एशियाई विकास बैंक ने तमिलनाडु में शहरी गरीबों को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर कल हस्ताक्षर किए। इस समझौते पर आर्थिक कार्य विभाग के अपर सचिव रजत कुमार मिश्रा और एशियाई विकास बैंक के भारत रेसिडेंट मिशन के निदेशक ताकियो कोनिशि (Takeo Konishi) ने हस्ताक्षर किए।

रजत कुमार मिश्रा ने बताया कि यह परियोजना सरकार की विकास प्राथमिकताओं और शहरी क्षेत्र विकास नीतियों विशेषकर प्रमुख कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना- सभी के लिए आवास से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि इसमें तमिलनाडु के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

Related posts

Leave a Comment