भारत, म्‍यामां के एक न्‍यायालय द्वारा पूर्व स्‍टेट काउंसलर आंग सांग सू ची और अन्‍य के खिलाफ हाल के फैसलों से व्‍यथित है

भारत, म्‍यामां के एक न्‍यायालय द्वारा पूर्व स्‍टेट काउंसलर आंग सांग सू ची और अन्‍य के खिलाफ हाल के फैसलों से व्‍यथित है

भारत ने कहा है कि वह म्‍यामां के एक न्‍यायालय द्वारा पूर्व स्‍टेट काउंसलर आंग सांग सू ची और अन्‍य के खिलाफ हाल के फैसलों से व्‍यथित है।

आंग सांग सू ची और अन्‍य के खिलाफ कार्रवाई के बारे में एक प्रश्‍न का उत्‍तर देते हुए विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि एक पड़ोसी लोकतंत्र के नाते भारत, म्‍यामां में लोकतांत्रिक सत्‍ता हस्‍तांतरण का लगातार समर्थन करता है। उन्‍होंने कहा कि भारत कानून और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सम्‍मान में विश्‍वास रखता है। इस प्रक्रिया को कमजोर करने और मतभेदों को बढ़ाने की कोई भी कार्रवाई भारत के लिए चिंता का विषय है।

Related posts

Leave a Comment